झारखण्ड

कौन हैं सुरेश जालान? गिरिडीह के व्यवसायी ने 10 सीटों वाला प्राइवेट जेट 90 करोड़ में खरीद कर सभी को चौंकाया

Businessman Suresh Jalan: गिरिडीह जिले के व्यवसायी सुरेश जालान, जो देश के शीर्ष अमीर कारोबारियों में से एक हैं, ने 90 करोड़ का प्राइवेट जेट खरीदा है। स्विट्जरलैंड से गिरिडीह एयरपोर्ट पहुंचा यह जेट, सुरेश के कारोबारी साम्राज्य का प्रतीक है। उनका कारोबार 5 राज्यों में फैला हुआ है और उनकी कंपनी विभिन्न उत्पाद बनाती है।

गिरिडीहः झारखंड के गिरिडीह जिले के एक व्यवसायी ने अपने लिए 90 करोड़ का जेट ख़रीदा है। गिरिडीह के रहने वाले सुरेश जालान, देश के सबसे अमीर कारोबारियों में 299वें स्थान पर आते हैं। सुरेश जालान ने 90 करोड़ रुपए का प्राइवेट जेट ख़रीदा है
सिंगापुर से पहुंचा गिरिडीह एयरपोर्ट पहुंचा प्राइवेट जेट

10 सीट वाला यह विमान स्विट्ज़रलैंड से शनिवार को गिरिडीह एयरपोर्ट यानी बोरो हवाई अड्डा पहुंचा था। वहीं, 26 जनवरी को प्राइवेट जेट का उद्घाटन हुआ। इसके बाद इस विमान को सिंगापुर के लिए रवाना किये जाने की खबर है। दरअसल, सुरेश जालान गिरिडीह के नामचीन उद्धोगपति और झारखंड के सबसे बड़े कॉर्बन रिसोर्स अलकतरा कारखाना के मालिक हैं।
देश के सबसे अमीर कारोबारियों की सूची में 299वां स्थान

सुरेश जालान का नाम देश के शीर्ष व्यापारियों में आता है, और वे देश के सबसे अमीर कारोबारियों की सूची में 299वें स्थान पर हैं। सुरेश जालान राज्य के सबसे बड़े कार्बन रिसोर्स अलकतरा कारखाने के मालिक हैं। उनकी उपलब्धियों और सफलता ने न केवल गिरिडीह बल्कि झारखंड को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।सुरेश जालान का कारोबार 5 राज्यों में फैला

सुरेश जालान का कारोबार भारत के 5 राज्यों में फैला हुआ है। दावा है कि कंपनी भारत में इलेक्ट्रोड पेस्ट की सबसे बड़ी और एकमात्र उत्पादक है, जिनकी क्षमता दो स्थानों पर 1.20लाख मीट्रिन टन प्रति वर्ष है। इसके अलावा कंपनी कैल्सिनेड पेट्रोलियम कोक, इलेक्ट्रिकली कैल्सिनेड एन्थ्रेसाइट, रैमिंग पेस्ट, काब्युर्सराइजर और इंजेक्शन कार्बन भी बनाती है।

यह प्राइवेट जेट खरीदारी उनकी आर्थिक सफलता और उभरते व्यापार साम्राज्य का प्रतीक है। इससे गिरिडीह जैसे जिले में व्यवसाय और उद्योग की संभावनाओं को और बल मिलेगा।

Khabar Choupal
Khabar Chaupal


Discover more from Khabar Chaupal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

Back to top button
× आज आपका प्रश्न क्या है?