स्वास्थ्य

वजन कम करने से लेकर मसल ग्रोथ में भी फायदेमंद ये 5 फल, डाइट में जरूर करें शामिल

Healthy Fruits Benefits: फल हमारी सेहत के लिए आवश्यक होते हैं। फलों के सेवन से पोषक तत्व मिलते हैं और बीमारियों से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 फलों के बारे में, जिन्हें खाने से शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिलता है और वजन भी घटाया जा सकता है।

Healthy Fruits Benefits: फल न्यूट्रिशन का भंडार होते हैं। ये हमारे शरीर को संतुलित पोषण देते हैं। हमें सेहतमंद रहने के लिए रोजाना फलों का सेवन करना चाहिए। हर फल में अपने कुछ पौष्टिक गुण होते हैं, जो बॉडी के लिए जरूरी होते हैं। पोटेशियम, फ्लेवेनॉइड्स, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स का बेहतरीन सोर्स हैं। कुछ फल प्रोटीन का भी सोर्स होते हैं। नाश्ते में इन्हें खाने से शरीर को लाभ मिलता है। फल लो कैलोरी फूड होते हैं, एनर्जी का सोर्स भी होते हैं और पाचन क्रिया को मजबूत रखते हैं। इसे सबसे ज्यादा हेल्दी स्नैक्स भी माना जाता है। हम आपको कुछ फलों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें रोजाना खाने से आपको बीमारियों से राहत मिलेगी, वेट लॉस होगा और मांसपेशियों का भी विकास होगा।

ये हैं 5 हेल्दी फल
1. कटहल पका हुआ कटहल फल माना जाता है। यह प्लांट बेस्ड फ्रूट है, जिसे प्रोटीन का सोर्स माना जाता है। इस फल में 2.8 ग्राम तक प्रोटीन होता है। इस फल में विटामिन-सी, बी और कैल्शियम के साथ-साथ भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है। इस फल को रोजाना खाने से हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है। कटहल में मौजूद मैग्नीशियम मसल ग्रोथ और न्यूरो प्रॉब्लम्स दूर करता है।
2. अनार

अगर हम 1 कप अनार खाते हैं, तो हमें 2.9 ग्राम प्रोटीन मिलता है। अनार में एंटीऑक्सिडेंट्स, फाइबर और फैटी एसिड्स होते हैं। अनार खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। अनार खाने से लिवर हेल्दी रहता है। अनार का सेवन शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ाता है। अनार का सेवन मांसपेशियों का विकास करता है और सूजन भी दूर करता है।

3. खुबानी

इस फल में भी काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। खुबानी को पत्थर वाला फल भी कहते हैं। इस फल में आयरन, विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। खुबानी को लोग सुखाकर भी ड्राईफ्रूट की तरह खाते हैं, लेकिन इसे कच्चा खाने से शरीर को ज्यादा लाभ मिलता है।
4. ब्लैकबेरी

बेरीज हमारे शरीर के लिए जरूरी होती हैं। बेरीज में विटामिन-सी होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है। 1 कप ब्लैकबेरी में 2 ग्राम से अधिक प्रोटीन होता है। काली बेरी एंटीऑक्सिडेंट्स का भी सोर्स होती है। इनमें फाइबर भी मौजूद होता है, जिससे आंतों की सफाई होती है। यह फल कैंसर के रिस्क को भी कम करने में मदद करता है।

5. अमरूद

अमरूद खाने से भी शरीर को प्रोटीन मिलता है। डायटीशियन भी इस फल को खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि इसमें फाइबर, पोटेशियम और विटामिन-सी होता है, जिससे मसल्स ग्रोथ होती है। अमरूद खाने से पेट के रोग भी दूर होते हैं।

Khabar Choupal
Khabar Chaupal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
× आज आपका प्रश्न क्या है?